फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) आम आदमी पार्टी (आप) नें भी जिले में विधान सभा चुनाव की पूरी तैयारी कर दी है| आप का दावा है कि वह पूरी दमदारी से आगामी विधान सभा चुनाव लड़ेगी|
क्षेत्र में मोहम्मदाबाद मुरहास में भोजपुर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम शाक्य के नेतृत्व में उनके प्रतिष्ठान में बैठक का आयोजन किया गया| जिसमे कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलायी गयी| जिलाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा नें कहा कि पार्टी पूरी दमदार ई के साथ 2022 के चुनाव मैदान में उतरेगी इसलिए सभी कार्यकर्ता तन-मन-धन से पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें जो आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली में जो कार्य कर रही है वह कार्य उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर दिल्ली मॉडल लागू किया जाएगा| राज गौरव पांडे, गौतम कश्यप आदि रहे|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


