विधानसभा चुनाव में उतरे दस प्रत्याशियों की सुरक्षा में गनर तैनात

0
131


[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद : विधानसभा चुनाव के दस प्रत्याशियों को प्रशासन की ओर से सुरक्षा मुहैया करा दी गई है।

प्रतिसार निरीक्षक सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि अब तक अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र से जक्रांपा प्रत्याशी डा.जितेंद्र सिंह यादव, बसपा प्रत्याशी महावीर सिंह, सदर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी मोहम्मद उमर खां, कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी अनुराग सिंह, सपा प्रत्याशी अजीत कठेरिया, भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकमंच के प्रत्याशी हरगोविंद सिंह, बसपा प्रत्याशी महेश सिंह राठौर को दो-दो सशस्त्र सिपाहियों की सुरक्षा मुहैया करायी गयी है।

भोजपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रामसेवक यादव व सपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी तथा सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनील दत्त द्विवेदी को एक-एक गनर की सुरक्षा मुहैया करायी गयी है।

कांग्रेस प्रत्याशी लुईस खुर्शीद ने अब तक सुरक्षा न मिलने पर रिटर्निग आफीसर से शिकायत की है। लुईस के चुनाव अभिकर्ता अनिल मिश्रा ने रिटर्निग आफीसर को प्रार्थनापत्र दिया। प्रार्थनापत्र के बाद रिटर्निग आफीसर ने पुलिस अधीक्षक को सुरक्षा कर्मी उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है।

[adrotate banner="2"]