बसपा प्रत्याशी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

0
125

फर्रुखाबाद: चेकिंग के दौरान प्रचार वाहन से समर्थक के पास से 23 हजार रुपये बरामद होने के मामले में ड्राइवर, समर्थक व बसपा प्रत्याशी उमर खां के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है।

[adrotate banner="3"]

विदित है कि गुरुवार देर रात्रि लालगेट चौराहे के निकट वाहनों की चेकिंग के दौरान बसपा के प्रचार वाहन में बैठे एक प्रत्याशी समर्थक सूरजन सिंह के पास से 23 हजार रुपये नगद बरामद हुए थे। इस मामले में शुक्रवार को निर्वाचन अधिकारी के आदेश पर सुरजन सिंह के अतिरिक्त बसपा प्रत्याशी उमर खां व वाहन चालक उमेश सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गयी है।

[adrotate banner="2"]