विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल होने पर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह को नोटिस

0
100

लखनऊ: कांग्रेस के बहिष्कार की घोषणा के बावजूद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सतत विकास का लक्ष्य पाने के लिए आहूत उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में पार्टी की विधायक अदिति के शामिल होने पर नोटिस जारी किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे गंभीरता से लेते हुए उनसे 2 दिनों के भीतर जवाब देने के लिए कहा है।
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि आपको व्यक्तिगत रूप से पार्टी के निर्णय की जानकारी दी गई थी, लेकिन आपने निर्देशों का उल्लंघन किया। यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधि है। रायबरेली की कांग्रेस विधायक अदिति सिंह पार्टी के फैसले को नजरअंदाज कर सरकार द्वारा दो अक्टूबर से बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंच गईं थीं। इतना ही नहीं, पार्टी महासचिव प्रियंका वाड्रा की पदयात्रा में न पहुंचकर अदिति सिंह ने तमाम कयासों को रास्ता दे दिया है। कांग्रेस की युवा विधायक के यह तेवर निकट भविष्य में ही कुछ अलग रास्ते पर कदम बढ़ाने की आहट दे रहे हैं। चर्चाओं को बल इसलिए भी मिला है, क्योंकि गांधी जयंती पर प्रियंका वाड्रा योगी सरकार के खिलाफ मौन पदयात्रा निकालने के लिए राजधानी आईं। उनके साथ प्रदेश भर के कार्यकर्ता थे, लेकिन अदिति सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]