विद्युत तार जोड़ने के प्रयास में एक ग्रामीण की मौत, चार झुलसे

0
112

फर्रुखाबाद: टियूब बेल की लाइन ठीक कर रहे लाइन मैन के साथ गए पांच लोग बिजली का करेंट लगने से झुलस गए| पांचो को लोहिया अस्पताल लाते समय टियूब बेल मालिक की रास्ते में मौत हो गयी| परिजन शव लेकर घर चले गए| बांकी चारों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया|

[adrotate banner="3"]

थाना जहानगंज के ग्राम झसी निवासी ५५ वह्र्षीय रामदास अपने टियूब बेल की लाइन सही कराने के लिए पड़ोसी गाँव नगला बाग़ राठौरा से संविदा लाइन मैन टेलर को बुलाया था| टेलर अपने साथ गाँव के ही अशोक कुमार के १८ वर्षीय पुत्र मोहित, ग्रीश चन्द्र के पुत्र पवन कुमार कटियार, मुन्नालाल के पुत्र अरविन्द, राम आसरे के पुत्र बलवीर को अपने साथ मदद के लिए ले गया था|

टियूब बेल की लाइन ठीक करते समय तार ऊपर जा रहे ११ हजार केवी के विधुत तार से टकरा गयी| जिससे खींच रहे तार में करेंट आ गया| जिसकी चपेट में आ जाने से उक्त लोग बुरी तरह झुलस गए| उपचार के लिए लोहिया ले जाते समय टियूब बेल मालिक राम दास ने रास्ते में दम तोड़ दिया| परिजन शव का घर ले गए|

[adrotate banner="2"]