आगरा के डीआईजी ने ली भ्रष्टाचार से दूर रहने की शपथ

0
104

आगरा के डीआईजी असीम अरुण के नेतृत्व में पुलिस वालों ने पुलिस लाइन मैदान में परेड के बाद भ्रष्टाचार से दूर रहने की शपथ ली। देश में किसी डीआईजी ने संभवतः यह प्रयोग पहली बार किया है। अमीम अरुण को साधुवाद..।
गत शुक्रवार को डीआइजी ने पुलिस लाइन आगरा में थानेदारों की बैठक में भ्रष्टाचार की मुहिम का आगाज किया था। वहां सभी अफसरों और थानेदारों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम का सर्व सम्मति से फैसला लिया गया था।

[adrotate banner="3"]

पुलिस लाइन में शपथ ग्रहण की भाषा-

भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुई मुहिम में रविवार 9.30 बजे पुलिस लाइन आगरा मैदान पर आगरा पुलिस भ्रष्टाचार से मुक्त रहने की शपथ लेगी। शपथ की भाषा इस तरह तैयार की गई है- ‘हम भारत के संविधान की शपथ लेकर प्रण करते हैं कि हम हर प्रकार के भ्रष्टाचार से खुद को दूर रखेंगे। आत्मबल विकसित कर अपने विभाग और समाज से इसे दूर करने के लिए निर्णायक कार्रवाई करेंगे। ईश्वर हमें शक्ति दे।’

ये जे एन आई इस मकसद से प्रकाशित कर रहा है कि फर्रुखाबाद के एस पी साहब भी ऐसी शपथ दिलाये और उस पर अमल करने को अपनी पुलिस को उत्साहित करें|

शनिवार को दोपहर शहर और देहात के हर थानेदार ने पूरे स्टाफ की बैठक बुलाई। दोपहर बाद अलग-अलग समय पर बुलाई गई बैठक में सबसे पहले डीआइजी की बैठक का संदेश सुनाया गया। इसके बाद भ्रष्टाचार खत्म करने के तरीकों पर खुलकर चर्चा हुई। इसके बाद रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने पर गंभीर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

डीआइजी असीम अरुण ने बताया कि संगठित अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू हो गया है।

[adrotate banner="2"]