फर्रुखाबाद: कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला पजाबा निवासी 19 वर्षीय अजय पुत्र रतीराम जाटव की करेंट लगने से मौत हो गयी।
[adrotate banner="3"]
अजय फर्रुखाबाद क्षेत्र के आवास विकास स्थित रंगोली गार्डन में एक बारात में खाना बनाने के लिए आया था। बारात फतेहगढ़ निवासी बाबी की बहन की छिबरामऊ से आयी थी। बीती रात जब बारात खाना इत्यादि खाकर चली गयी तो सभी हलवाई बैठकर खाना खा रहे थे। बगल में ही खुले तार की चपेट में आकर अजय बुरी तरह से झुलस गया। घायल अवस्था में अजय को उसके साथी हलवाई राहुल यादव निवासी राजा नगला फतेहगढ़ ने लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
[bannergarden id=”8″]
मौत की सूचना परिजनों को दी गयी तो अजय के पिता रतीराम जाटव व शारदादेवी मौके पर लोहिया अस्पताल पहुंचे।
[adrotate banner="2"]


