फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी पालीटेक्निक की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
[adrotate banner="3"]
मृतक छात्रा के पिता रेलवे में कर्मचारी हैं। बीते मंगलवार की शाम तकरीबन चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा ने फांसी लगा ली। फांसी लगाने की सूचना मिलते ही मौके परिजन एकत्रित हुए और पुलिस को सूचना दिये बिना ही शव को बुधवार प्रातः उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 20 वर्षीय छात्रा पालीटेक्निक कालेज में कम्प्यूटर का डिप्लोमा कर रही थी। इस सम्बंध में शहर कोतवाल रूम सिंह यादव ने बताया कि उन्हें मामले के विषय में कोई जानकारी नहीं दी गयी।
[bannergarden id”8″]
[adrotate banner="2"]


