विजेता छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

0
174

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में तृतीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विजेताओ को पुरस्कृत करने हेतु पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन पी डी डिग्री कॉलेज फतेहगढ़ में किया गया।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिता में विजेता छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में विजेता छात्र/छात्रा मास्टर ट्रेनर बनकर लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगे। सभी विजेताओं को बधाई/शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में आरटीओ विजेंद्र चौधरी, पीटीओ वीके आनंद, डीआईओएस आदर्श कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]