लोक अदालत में 1,18,843 मामलों का निस्तारण

0
120

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला न्यायालय से तहसील न्यायालयों तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया| जिसमे 118843 मामलों का निस्तारण कर 9,20, 22, 895 रूपये धनराशि जमा करायी गयी|
लोक अदालत में जनपद के विभिन्य न्यायालयों में अलग-अलग मामले चिन्हित कर निस्तारित किये गये| कुल 56 11 मामलों में से 4205 तथा प्री-लिटिगेशन के 122376 मामलों में से 14638 मामले निस्तारित किये गये| लोक अदालत में जनपद के विभिन्य बैंक, विधुत विभाग, नगर पालिका परिषद के साथ ही अन्य प्रशासानिक विभागों द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाये गये| इसके साथ ही पक्ष कारों के समक्ष उनकी सहमति के आधार पर सुलह-सन्धि कराते हुए मामलों का निस्तारण कराया गया| 802 बैंक वसूली से सम्बन्धित मामलों को निस्तारानित कर 6,34, 46, 727 रूपये की बसूली धन राशि बैंको द्वारा प्राप्त की गयी| प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय आलोक कुमार पाराशर द्वारा 57 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया| पीठासीन अधिकारी मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम बृजेन्द्र कुमार त्यागी द्वारा 73 वादों का निस्तारण कर 98,60,000 धनराशि प्राप्त करायी गयी |कुल मिलाकर 118843 मामलो का निस्तारण कर कुल 9,20, 22, 895 रूपये धनराशि जमा करायी गयी| अपर जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार राय,  विजय कुमार एससी/एसटी एक्ट, विशेष न्यायाधीश दस्यु प्रभावित क्षेत्र व नोडल अधिकारी लोक अदालत महेंद्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीन कुमार त्यागी, सिबिल जज विनीता सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अचल प्रताप सिंह आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]