चंदौली: प्यार में साथ जीने मरने की कई किस्से आपने सुना होगा। यही प्यार जब पागलपन में बदल जाए तो इसका अंजाम बहुत दर्दनाक होता है। इसका एक ज्वलंत उदाहरण सोमवार को चंदौली के सकलडीहा थाने के विशुनपुर्वा गांव में देखने को मिला। यहां गांव में नीम के पेड़ से लटकता हुए एक प्रेमी युगल की लाश मिली। लड़की की अर्धनग्न लाश को देख पुरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की बात कर रही है। प्रथम दृष्टया इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ कर देखा जा रहा है। लड़की के पिता सूबेदार ने बताया कि मेरी बेटी रजनी (बदला हुआ नाम) की शादी चार साल पहले ही हो चुकी थी। गांव के ही एक युवक देवदत्त के साथ उसका काफी पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों ने काफी समझा बुझा कर शादी करायी थी।

28 अप्रैल रविवार की रात रजनी का गौना दुल्हे के साथ बारात की शक्ल में आया था। रजनी रात में ही घर से गायब हो गयी थी। बारात बैरंग सुबह वापस चली गयी। तभी गांव के लोगों ने सूचना दिया कि रजनी गांव के ही युवक पुराने प्रेमी देवदत्त के साथ नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे से लटक गयी है। दरअसल रजनी का प्रेम सम्बन्ध गांव के ही देवदत्त से था। दोनों के पास से मिले सुसाइड नोट में साफ साफ लिखा है कि हम अपने मर्जी से मर रहे हैं। जीते जी एक-दूजे के नहीं हुए। मर कर एक हो जायेंगे।
विचलित कर सकती हैं तस्वीरें: शादीशुदा प्रेमिका ने प्रेमी संग यूं लगाया मौत को गले
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]