मुलायम बोले- सेना तैयार तो चीन पर क्यूँ चुप है सरकार

0
163

mulayam_singh_pm.desireनई दिल्ली। लोकसभा में सोमवार को सदस्यों ने लद्दाख क्षेत्र में चीनी सैनिकों की घुसपैठ पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए यूपीए सरकार पर जम कर हमला बोला। यूपीए सरकारी की मुख्य सहयोगी पार्टी सपा ने इस माहौल में विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद की प्रस्तावित चीन यात्रा का कड़ा विरोध किया।

[adrotate banner="3"]

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने चीनी घुसपैठ के मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर इस दिशा में कुछ नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने चीन को सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए कहा कि हम पिछले आठ साल से चेतावनी देते आ रहे हैं कि चीन ने हमारे क्षेत्र पर कब्जा जमाना शुरू कर दिया है, लेकिन सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना कह रही है कि वह सभी घुसपैठियों को खदेड़ने को तैयार है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

[bannergarden id=”11″]
मुलायम ने विदेशमंत्री सलमान खुर्शीद की आगामी चीन यात्रा का विरोध करते हुए कहा कि विदेशमंत्री किसलिए वहां जा रहे हैं? खुर्शीद अगले महीने चीनी प्रधानमंत्री ली केकियांग की भारत यात्रा की तैयारियों के सिलसिले में 9 मई को बीजिंग की यात्रा पर जाने वाले हैं। कोल ब्लॉक आवंटन मुद्दे को लेकर सभापति के आसन के समक्ष भाजपा सदस्यों की नारेबाजी और शोरशराबे के बीच मुलायम ने कहा कि वह कई बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और रक्षामंत्री एके एंटनी के साथ यह मसला उठा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

[bannergarden id=”8″]
उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से बात करने के लिए उनके कक्ष में भी गया था लेकिन चीन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। सपा नेता ने कहा, जब सेना प्रमुख खुद यह कह रहे हैं कि सैनिक जवाब देने के लिए तैयार हैं तो सरकार इसका आदेश क्यों नहीं दे रही है? बीजू जनता दल के भृतुहरि मेहताब तथा तृणमूल कांग्रेस के सुदीप बंदोपाध्याय ने मुलायम की बातों का समर्थन किया।

चीनी सैनिकों द्वारा लद्दाख के दौलत बेग ओलदेई इलाके में भारतीय क्षेत्र में 19 किलोमीटर अंदर तक आकर शिविर लगाए जाने की 16 अप्रैल की घटना पर मुलायम ने प्रधानमंत्री से सदन में बयान दिए जाने की भी मांग की। सपा प्रमुख ने कहा कि 1962 के युद्ध के बाद यह फैसला किया गया था कि जब तक चीन हमारी एक एक इंच जमीन से वापस नहीं चला जाता, हम उनके साथ कोई बातचीत नहीं करेंगे, लेकिन अब एक मंत्री विचार-विमर्श के लिए चीन जा रहे हैं। हालात के बारे में सदन को सूचित किए जाने की मांग करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि सरकार ने घुसपैठ को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।

[adrotate banner="2"]