विकलांग बच्चो ने रैली निकाल जगाई मतदान की अलख

0
170

फर्रुखाबाद: आगामी विधान सभा चुनाव में मतदान करने के लिये विकलांग बच्चो ने रैली निकाल मतदाताओ को जागरूक किया| मतदाताओ को शत प्रतिशत मतदान करने की अपील भी की|

[adrotate banner="3"]

शहर क्षेत्र के आवास विकास स्थित रिप्स निर्धन दिवांग सेवा संस्थान की तरफ से आयोजित मतदाता जागरूकता रैली में निर्दन और दिवांग छात्रों ने क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर जागरूकता रैली निकाल कर नारेबाजी की। जिसमें सुबह सुबह मतदान करो, बाद में कुछ काम करो, एक दिन का पर्व है मान लीजिए, देश समाज हित की सरकार बना लीजिए। आज की नहीं कल की सोच, है कौन मसीहा मन में सोच आदि नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली गयी।

[adrotate banner="2"]