कलराज मिश्र ने मोबाइल फोन से किया सम्बोधित

0
140

फर्रुखाबादः(अमृतपुर) भारतीय जनता पार्टी की अमृतपुर जनसभा में केन्द्रीय मंत्री का जहां अंतिम समय तक जनता इंतजार करती रही। लेकिन वह नहीं आ सके और उन्होंने फोन पर 1 बजकर 15 मिनट पर सम्बोधित किया।

[adrotate banner="3"]

उन्होंने कहा कि भाइयो मेरा हेलीकाॅप्टर अधिक धूल होने के कारण नहीं उतर सका और मैं आपके बीच बात नहीं रख पाया। धूल होने के कारण हेलीकाप्टर जमीन पर नहीं जा पाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जिस ढंग चल रही है। मां बहनों की इज्जत खतरे में है, किसानों की दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है जिसे बदलना होगा।

मोदी जी ने सबसे अधिक पैसा उत्तर प्रदेश सरकार को दिया है। भारतीय जनता पार्टी एक ही पार्टी है जो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश सरकार बना सकती है। हमारी पार्टी की सरकार उत्तर प्रदेश में बनने पर किसानों का कर्जा माफ करेगी। युवाओं को रोजगार दिया जायेगा। लड़कियों की विशेष शिक्षा के लिए कार्य करेंगे। उत्तर प्रदेश में जो सरकार चल रही है उसे बदलो और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाओ।

वहीं सुबह से केन्द्रीय मंत्री के भाषण को सुनने के लिए बैठी जनता फोन पर उनका सम्बोधन सुनने के बाद जनता उठकर चल दी।

[adrotate banner="2"]