नागेन्द्र के समर्थन में जनसभा करेंगे योगी आदित्यनाथ

0
193

फर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा क्षेत्र भोजपुर प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर के समर्थन में पार्टी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ 17 फरवरी को कमालगंज कस्बे में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। गुरसहायगंज में पीएम मोदी व कमालगंज में योगी आदित्यनाथ की जनसभा तय होने से नागेन्द्र के समर्थक फूले नहीं समा रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

सोमवार को नागेन्द्र ने क्षेत्र के गांवों का दौरा किया। नागेन्द्र के समर्थन में क्षेत्र के कई प्रधान भी नजर आये। मोदी की सभा 15 फरवरी को गुरसहायगंज में आयोजित होनी है। जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहीं थीं तब तक 17 फरवरी को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आ जाने से कार्यकर्ताओं में दूना उत्साह नजर आया। नागेन्द्र की कई टीमें कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्र में सम्पर्क करने में जुट गयीं हैं।

मेजर के साथ सांसद व वैश्यों ने झोंकी ताकत
फर्रुखाबादः बीजेपी से सदर प्रत्याशी मेजर सुनीलदत्त द्विवेदी के साथ शहर के कई बड़े व्यापारी चेहरे खड़े नजर आये। मेजर के चुनाव कार्यालय के निकट बुलायी गयी एक बैठक में वैश्यों ने मेजर को अपना समर्थन दिया वहीं सांसद मुकेश राजपूत के साथ-साथ बीजेपी नेता मोहन अग्रवाल ने भी मेजर को चुनाव में जीत दिलाने के लिए अपनी गोटें बिछा दी हैं। सोमवार को मेजर के साथ सांसद व मनोज अग्रवाल ने कई अहम जगहों पर बैठक कर चुनाव में और धार ला दी।

[adrotate banner="2"]