कलराज मिश्र का नहीं उतर सका हेलीकाप्टर

0
168

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 बजे होने वाली भाजपा स्टार प्रचारक कलराज मिश्र की सभा 1 बजे तक नहीं हो सकी। 12 बजकर 40 मिनट पर आया उनका हेलीकाप्टर नहीं उतर सका। हेलीकाप्टर न उतरने का कारण अधिक मात्रा में उड़ रही धूल बतायी गयी है।

[adrotate banner="3"]

केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र की सभा के लिए प्रशासन द्वारा भले ही इंतजामात पूर्ण कर लिये गये हों लेकिन उनके हेलीकाप्टर को उतरने के लिए बनाये गये हेलीपैड की साफ खामी नजर आयी। हेलीपैड के चारों तरफ पानी का छिड़काव नहीं करवाया गया। जिससे ज्यादा मात्रा में उड़ी धूल के कारण चार बार हेलीकाप्टर द्वारा लैंडिंग के लिए प्रयास किये जाने के बाद भी नहीं उतर सका।

वहीं भाजपा प्रत्याशी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का भी भीड़ जुटाने व अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान रहा लेकिन स्टार प्रचारक के आने की व्यवस्था में शायद कोई ढील ही रही। जिससे हेलीकाॅप्टर वापस चला गया।

[adrotate banner="2"]