शमशाबाद (फर्रुखाबाद): आधुनिकता व फैशन की होड़ में अपराध की सीमा ही टूट गयी है। अब लोग असहाय, गरीब मजलूमों तक को नहीं बख्स रहे हैं। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए अमानवीयता पर उतारू हो गये हैं। रविवार को थाना शमशाबाद निवासी एक फेरी लगाने वाले विकलांग से मारपीट कर रुपये छीन लिये। विकलांग ने थाना पुलिस को शिकायतीपत्र दिया है।
[adrotate banner="3"]
थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी विकलांग युवक दामोदर फेरी लगाकर भरण पोषण करता है। बीते दिन शाम को दामोदर फेरी लगाकर वापस आ रहा था। तभी चौहट्टा निवासी दबंग युवक धम्मू ने रास्ते में रोक लिया व मारपीट कर जेब से 1200 रुपये निकाल लिये। विकलांग ने थाना शमशाबाद में दबंगों द्वारा मारपीट कर रुपये छीन लिये जाने की शिकायत दर्ज करायी है।
[adrotate banner="2"]


