मदर्स डे पर बच्चों ने प्रस्तुत किये मनमोहक कार्यक्रम

0
129

फर्रुखाबाद: शहर में शनिवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में कई जगह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।शहर के मदर्स प्राइड इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां और बच्चों के बीच पावन सम्बंधों को दर्शाया। कार्यक्रम में एकल समाज में मां की मान्यता की विषेशता बतायी गयी। समाज, परिवार व देश में मां के योगदान पर विचार व्यक्त किये गये। बच्चों के कार्यक्रम में मुझे माफ करना गीत पर अम्बिका, गौरी, डिम्पल व शीतल ने डांस प्रस्तुत कर हुनर दिखाया।

[adrotate banner="3"]

बच्चों ने बम बोले, ओ मां तुम कितनी अच्छी हो, मैया यशोदा आदि गीतों पर नृत्य करके माताओं का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका व स्वाती ने किया। इस दौरान माधुरी, निशा, रचना, सुनैना शर्मा, उदिता, अमरीशा, वर्षा, नेहा आदि उपस्थित रहीं। श्रीमती निमिषा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

[adrotate banner="2"]