वकील से मारपीट करने में महिलाओ सहित 15 लोग फंसे

0
160

फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के नगला कलार निवासी वकील सतेन्द्र कुमार वर्मा पुत्र मनफूल सिंह के साथ मारपीट करने के मामले में गाँव के 15 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है|पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

सतेन्द्र सिंह ने दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा है कि सुबह वह अपने घर के निकट गाड़ी से भूसा उतार रहा था|तभी गाँव के अहलंकार सिंह ने ट्यूबबेल का पानी चला दिया| जिससे जमीन पर पड़ा भूसा भीगने लगा| जब विरोध किया तो उसने अन्य लोगो के साथ मिलकर मारपीट कर दी| आरोपी घर में घुस गये| जमकर लाठी-डंडे चलाये| फाबडे से भी हमला किया| घटना के सम्बन्ध में सतेन्द्र ने कोतवाली में तहरीर दी| पुलिस ने अहलकार, ह्रदेश पुत्र श्रीकृष्ण, अहलंकार के पुत्र रोहित पुत्री वन्दना, अजय पुत्र कोतवाल, अनिरुद्ध, नीती पत्नी अजय, रिंकी पत्नी अनिरुद्ध, कांति पत्नी कोतवाल सिंह, आशीष, विमलेश, विवेक पुत्र राजेश, अनुज पुत्र रमेश, रमेश पुत्र रामस्वरूप व अन्नू पुत्र ह्रदेश के खिलाफ धारा 147,323,504,506,452,427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है|

[adrotate banner="2"]