लेखपाल सहित अाधा दर्जन से अधिक के खिलाफ लूट का मुकदमा

0
116

kort orderफर्रुखाबाद:अदालत के आदेश पर मऊदरवाजा थाना पुलिस ने तहसील सदस्र् के लेखपाल श्यामबाबू सहित सात लोगो पर लूट करने का मुकदमा दर्ज कराया है| पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है|

[adrotate banner="3"]

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर कालोनी निवासी जनार्दन दत्त राजपूत ने न्यायालय के आदेश पर मऊदरवाजा थाने में गांव अमेठी कोहना निवासी रामलखन, तहसील सदर के लेखपाल श्यामबाबू, गांव दौली की मड़ैया निवासी उमेश, रामसेवक व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया।

मुकदमे में कहा गया है की बीते 8 दिसम्बर 2014 को थाना क्षेत्र के गांव गयादीन की मड़ैया गौशाला के निकट स्थित अपने खेत में सिचाई कर रहे थे। तभी लेखपाल के साथ सभी आरोपी पंहुचे और उसके ऊपर तमंचा तान दिया| उसके गले की सोने की चेन, आंगूठी, सात हजार रुपये लूट लिये| और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गये|

[adrotate banner="2"]