समाजवादी पेंशन में अपात्रो का चयन करने में वीडीओ निलंबित, मुकदमे के आदेश

0
101

dm nks chauhaanफर्रुखाबाद : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की महत्वाकांक्षी योजना समाजवादी पेंशन योजना में अपात्रो का चयन करने में ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है|

[adrotate banner="3"]

जिलाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह चौहान से कुछ दिन पूर्व शिकायत की गयी थी की मोहम्दाबाद विकास खंड के ग्राम बाग़ रठौरा के ग्राम पंचायत अधिकारी विनय कुमार सिंह ने अपात्रो को समजवादी पेंशन में पात्र बना दिया है| जिस पर जिलाधिकारी ने जाँच मोहम्दाबाद के वीडीओ आरएस मिश्रा एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को संयुक्त जाँच करने को कहा था|

जाँच में सरल पत्नी सुग्रीव सिंह, अंजलि पत्नी किशनलालए कमला पत्नी छोटेलालए रामकली पत्नी इंदलए सोनलता पत्नी रमधनी व सरोज कुमारी पत्नी जवाहर लाल को अपात्र पाया गया था। जिनके पास निजी वाहन व खेती भी थी| जाँच पूर्ण होने पर दोषी वीडीओ विनय कुमार सिंह को डीएम ने निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश भी दिए है|

[adrotate banner="2"]