कानपुर के व्यापारी के खिलाफ 23 लाख हड़पने का मुकदमा दर्ज

0
103

dhokhaफर्रुखाबाद : शहर कोतवाली पुलिस ने कानपुर के थाना चकेरी क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णा नगर निवासी व्यवसायी नंदकिशोर उर्फ नंदू 22 लाख के लहंगे, दुपट्टा, साड़ियां व एक लाख रुपये हड़प लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है|

[adrotate banner="3"]

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ीखान जमा खां (मनिहारी) निवासी जरदोजी व्यापारी जावेद खान ने डार्क करायी गयी रिपोर्ट में कहा है की व्यवसायी नंदकिशोर उर्फ नंदू 22 लाख के लहंगे, दुपट्टा, साड़ियां व एक लाख रुपये हड़प ले गये। जावेद ने शहर कोतवाली में नंदकिशोर के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कराया है।

जावेद खान ने बताया कि आरोपी व्यवसायी नन्द किशोर उसके पास पिछले वर्ष आया और उसने पांच लाख का भुगतान माल खरीदने के बाद किया इसके बाद में व्यापारी माल उधार उठाने लगा| तकरीबन उसने 22 लाख रुपये का भुगतान नही किया| बीते पांच अगस्त 2014 को व्यापारी ने एक लाख रुपये उधार मांगे जिस चेक से भुगतान कर दिया| जब व्यापारी नंदू को पैसो के लिये फोन किया तो उसने फोन ही बंद कर लिया| कानपुर गये, तो उन्हें आश्वासन देकर टरका दियारुपये न मिलने पर उन्होंने नंदू के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।एसएसआई हरिश्चंद्र ¨सह ने बताया कि मुकदमे की विवेचना पर कार्रवाई की जायेगी।

[adrotate banner="2"]