बस चालक लापता, अपहरण की चर्चाये तेज

0
98

mkrand singhफर्रुखाबाद:(शमसाबाद) गुरुवार देर रात खेत पर गए स्कूल बस चालक अचानक कही गायब हो गए| जब नही लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की| लेकिन उसका कही भी पता नही चला| जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी|

[adrotate banner="3"]

थाना क्षेत्र के ग्राम छछौनापुर निवासी (47) वर्षीय मकरंद सिंह गुरुवार देर रात अपने खेतों पर गये थे। कई घण्टे तक जब वापस नही लौटे तो परिजनों ने खोजबीन की, मगर उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने मकरंद सिंह के लापता होने की पुलिस को सूचना दी।बस चालक की पत्नी पुष्पा देवी ने बताया कि पति मंझना स्थित सत्यवीर गंगवार के स्कूल में बस चलाते हैं। रात में खेत पर गये थे, तभी से लापता हैं। मोबाइल स्विच आफ है। चालक के घर की आर्थिक हालत ठीक नही है| उसके पांच बच्चे भी है| वह दमा का मरीज भी बताया गया है| ड्राइवरी करके परिवार का भरण पोषण करता था|

थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच की जा रही है। हो सकता है कि पति पत्नी में विवाद हो गया हो गुस्से में कहीं चले गये हों।

[adrotate banner="2"]