अपडेट: लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री सहित आठ लेखपाल निलंबित

0
136

फर्रुखाबाद: बीते आठ दिन से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे लेखपालों पर शासन के निर्देश पर आखिर जिला प्रशासन नें कार्यवाही कर दी| जिसके तहत जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री सहित आठ लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है|
शासन की ओर से लेखपालों की सेवा को एस्मा में शामिल कर दिए जाने के बाद भी धरना प्रदर्शन कर रहे 91 लेखपालों को एसडीएम सदर नें नोटिस जारी किया था| लेकिन इसके बाद भी लेखपाल काम कर नही लौटे|  तो जिला प्रशासन सख्त हो गया| एसडीएम सदर अनिल कुमार नें उत्तर प्रदेश लेखपाल सिंह के जिलाध्यक्ष सैदमीर खां, जिला मंत्री अजीत द्विवेदी, तहसील सदर अध्यक्ष श्याम बाबू श्रीवास्तव व लेखपाल अवनीश शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया|
वही अमृतपुर से एसडीएम विजेंद्र सिंह नें तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, मंत्री पवन कुमार कोनिलंबित किया गया है| वही कायमगंज से तहसील अध्यक्ष अजय कुमार व मंत्री कृष्णकान्त के खिलाफ निलम्बन की कार्यवाही की गयी है|

[adrotate banner="3"]

 

 

 

 

[adrotate banner="2"]