लुईस सिखायेंगीं गठबंधन में अस्तित्व बचाने का मंत्र

0
154

फर्रुखाबाद: जिले में इस बार कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतरा है। यह पहली बार ही हुआ है। इससे पार्टी की जिले में स्थिति का आंकलन भी लगाया जा सकता है। गठबंधन हो जाने से और कोड़ में खाज हो गयी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब कोई सहारा नजर नहीं आ रहा है। इस गठबंधन के गड़बड़झाले में कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स देने के लिए कांग्रेस की पूर्व विधायक लुईस खुर्शीद शनिवार को बैठक कर रहीं हैं।

[adrotate banner="3"]

पूर्व विधायक कायमगंज के ग्राम पितौरा स्थित अपने आवास पर शनिवार को अमृतपुर, भोजपुर व कायमगंज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बुलाकर उनसे चुनावी समीकरण को समझेंगीं। हालांकि इस बार खुद लुईस खुर्शीद की टिकट पूरा प्रयास करने के बाद भी अखिलेश व राहुल के गठबंधन की भेंट चढ़ गयी। अंत तक वह सदर सीट से टिकट पाने की जुगत में लगी रहीं। कार्यकर्ताओं को भी पूरा भरोसा दिया था। लेकिन अंत में उनके अरमानों पर आला कमान के फैसले ने पानी फेर दिया।

लुईस खुर्शीद ने सदर से विधायक विजय सिंह की मदद न करने का भी फैसला किया है। जिसका वह वयान पूर्व में ही मीडिया को दे चुकीं हैं। लुईस का कहना है कि सदर विधायक दागी हैं। लेकिन इसके बाद भी टिकट उन्हें दिया गया। सदर छोड़कर वह अन्य तीनों विधानसभा क्षेत्रों में गठबंधन के सपा प्रत्याशियों की मदद करेंगीं। हालांकि दोपहर के नाश्ते के बाद उन्होंने पितौरा में ही सदर के कुछ जिम्मेदार कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को बुलाया है। देखना यह है कि लुईस खुर्शीद सपा के सदर प्रत्याशी को छोड़कर किसकी मदद में कार्यकर्ता उतारेंगीं। यह बैठक होने के बाद ही सामने आयेगा।

[adrotate banner="2"]