ढाईघाट पैंटूनपुल चार पहिया वाहनों पर रोक

0
143

फर्रुखाबाद(शमशाबाद): माघ मेला ढाईघाट पर इस समय प्रतिदिन हजारों की संख्या में भक्त गंगा स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार को ढाईघाट पर बने पैंटूनपुल में खराबी आ जाने से उसे ठीक करने में काफी समय लगा। जिससे चार बजे तक पुल पर चार पहिया वाहनों पर पाबंदी लगा दी गयी। वहीं गंगा के गहरे पानी में नहा रहा एक युवक डूबते डूबते बच गया।

[adrotate banner="3"]

जनपद में रामनगरिया मेला अटैना घाट, ढाईघाट, घटियाघाट, श्रंगीरामपुर में लगता है। जिसके लिए प्रशासन द्वारा लगभग एक माह पहले से इंतजाम चल रहे हैं। लेकिन फिर भी भक्तों को बदहाल व्यवस्था के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को शमशाबाद क्षेत्र में स्थित ढाईघाट पर बने पैंटून पुल में गड़बड़ी आ गयी। जिससे तत्काल प्रभाव से पुल पर चार पहिया वाहनों को रोक दिया गया। जिससे ट्रैक्टर व जीप पर जाने वाले गंगा स्नानार्थियों को पैदल ही पैंटूनपुल पार करना पड़ा। पैंटूनपुल चार बजे सुचारू रूप से चल सका।

वहीं नेमसिंह सिंह निवासी खरकमई थाना सिरौर शाहजहांपुर गंगा स्नान करने ढाईघाट आया था। नेमसिंह नहाते हुए गहरे पानी में चला गया उसी दौरान गंगा में डूबने लगा तो ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया। युवक डूबने की बजह से बेहोश हो गया। काफी उपचार के बाद होश में आया।

[adrotate banner="2"]