फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले पर हुई शर्मसार करने वाली घटना के विरोध में अब एबीवीपी आ गया है| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नें लाल किले पर दंगा करने वालों का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया|
शहर के लाल दरवाजे पर अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के जिला आंदोलन प्रमुख अभिषेक सक्सेना के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए| उन्होंने पुतले में आग लगा दी| जिला आंदोलन प्रमुख नें कहा कि गणतन्त्र दिवस के पर्व पर किसान आंदोलन की आड़ में देश को नीचा दिखाने का प्रयास किया गया है| दिल्ली में दिलदहलाने वाली घटना करने के आरोपियों को फांसी की मांग की गयी|
जिला संयोजक शिवम कुशवाह नें कहा कि कल गणतंत्र दिवस के पर्व पर वामपंथी विचारधारा के लोग किसानों के भेष में आकर तिरंगे का अपमान कर अपनी सारी हदें पार कर गये| यह काम किसान नही आतंकवादी ही कर सकते है| जिला संगठन मंत्री ज्ञानेद्र सिंह, प्रंजुल तिवारी, आयुष वर्मा, शिवा, मोनिका चौहान, आकर्ष मिश्रा, हनी दीक्षित आदि रहे |
लाल किला दंगाईयों के विरोध में एबीवीपी, पुतला फूंका
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


