मकर संक्रांति पर लाई व गुड़ से सजा बाजार

0
123

फर्रुखाबाद: मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी, तिल, गुड़ के पदार्थ खाने, दान करने की परंपरा के चलते हर घर में इस दिन तिल के लड्डू, गुड़, शक्कर की गजक का दान किया जायेगा।  मकर संक्रांति पर्व के नजदीक आते ही नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में त्योहार से संबंधित दुकानें सज गईं हैं। पर्व जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही सामानों की बिक्री में तेजी आ रही है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष सामानों के दामों में इजाफा होने के बावजूद लोग अपने साम‌र्थ्य के अनुसार लाई, गुड़, मेवा, पतंग आदि सामानों की खरीदारी कर रहे हैं। इस बार मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। पर्व के नजदीक आते ही इससे संबंधित सामानों की दुकान सज गईं।
धार्मिक परंपरा एवं आस्था के अनुसार मकर संक्रांति पर्व पर पवित्र नदी में स्नान कर खिचड़ी, तिल, गुड़ से बने पदार्थ खाना और उनका दान करना पुण्य माना जाता है। इसी मान्यता के चलते तिल, गुड़, शक्कर से बनी गजक का मकर संक्रांति पर साधु, संतों, ब्राह्माणों को दान किया जाता है। नगर के घुमना बाजार, रेलवे रोड, लिंजीगंज व लाल दरवाजे, भोलेपुर, फतेहगढ़ में दुकानें |सजी है| दुकानदारों को ग्राहकों का इंतजार है| जैसे-जैसे मकर संक्रांति करीब आ रही है वैसे-वैसे बिक्री में इजाफा हो रहा है|
बाजारों में लाई, चूड़ा, गुड़ समेत कई खाद्य सामग्री उपलब्ध है। खाद्य सामग्री खुला के साथ ही सुविधा के लिए छोटे बड़े पैकटों में भी इसकी पैकिग की गई है। हल्के और मोटे दानों में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की लाई भी उपलब्ध है। महंगाई के बाद भी लोग अपने साम‌र्थ्य के अनुसार लाई चूरा, तिलकुट, गुड़ आदि की खरीदारी कर रहे हैं।

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]