फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो)लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में 15 बच्चों की दर्दनाक मौत पर मंगलवार को फर्रुखाबाद में विभिन्न संगठनों एवं समाजसेवियों ने कैंडल मार्च निकालकर शोक व्यक्त किया तथा मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।समाजसेवी डॉ. अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में लाल सराय से लाल गेट फबरा तक कैंडल मार्च निकाला गया। वहीं समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व में किराना बाजार से त्रिपोलिया चौक तक कैंडल मार्च निकालकर मृत बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने दिवंगत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया।डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि वह सभी पीड़ित परिवारों तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर अपना दुख व्यक्त नहीं कर सकते, लेकिन इस कैंडल मार्च के माध्यम से अपनी संवेदनाएं उनके साथ साझा कर रहे हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने लोगों से भीषण गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की अपील भी की।
समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने घटना को अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से घटना के दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि मृतकों के परिजनों को घोषित पांच लाख रुपये की सहायता राशि अपर्याप्त है और प्रत्येक पीड़ित परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए।कैंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आर्यन दिवाकर, ओमप्रकाश शर्मा, रविकांत गुप्ता, शरद गुप्ता, संजय गुप्ता, बाबा गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अंशुल गुप्ता, शिव एडवोकेट, खुर्शीद खान, अमन भारद्वाज, प्रवेश कटियार, अमित यादव, कुलदीप भारद्वाज, रजत क्रांतिकारी, वीना शर्मा, विकास गुप्ता, रिंकू यादव, अभिषेक गुप्ता, यूनुस अंसारी, उरूज खान, हरिओम सक्सेना, शुभम शुक्ला, रवि मिश्रा, प्रदीप दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
लखनऊ अग्निकांड के मृत बच्चों को श्रद्धांजलि, निकाले k
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


