फर्रुखाबाद: प्रसूता को देखकर लोहिया अस्पताल से रोडबेज बस से घर जा रही देवरानी व जेठानी बस का टायर फटने से घायल हो गयी| जिसमे जेठानी की हालत गम्भीर हो गयी| दोनों को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है|
पड़ोसी जनपद शहजंहापुर के क़स्बा अल्लागंज पीरगंज निवासी इदरीश पत्नी महबूब अपनी देवरानी नजमा पत्नी पुत्तु के साथ लोहिया अस्पताल में भतीजी जन्नत पत्नी शरीफ निवासी बगिया अल्लागंज को देखने आयी थी| जन्नत ने सुबह ही बच्चे को जन्म दिया था| जिसे देखकर दो वापस रोडवेज बस से अल्लागंज जा रही थी तभी हुल्लापुर चौराहे के निकट बस का पिछला टायर अचानक ही से फट गया|
दोनों टायर के ऊपर वाली सीट पर ही बैठी थी टायर फटने से बस की चादर इदरीश की टांग में लग गयी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गयी| उसकी देवरानी नजमा घायल हो गयी| जानकारी होने पर घायलों के भांजे कमरुद्दीन ने तकरीवन पांच बजे निजी वाहन से लाकर दोनों को लोहिया अस्पताल पंहुचाया|
रोडबेज का टायर फटने से देवरानी-जेठानी गम्भीर
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


