रोडबेज की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र घायल

0
212

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी| जबकि उसका पुत्र भी घायल हुआ| उसको मामूली चोट आयीं| पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |

पड़ोसी जनपदा शाहजहाँपुर के परौर कुनिया नौरंगाबाद निवासी 45 वर्षीय उर्मिला पत्नी महेंद्र कुमार फर्रुखाबाद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अंगूरी बाग निवासी अपने जीजा सोनेलाल के नाती के नामकरण संस्कार में दावत खाने गई थी। वहीं से पुत्र पवन के साथ बाइक पर सबार होकर वापस घर आ रही थी। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर थाना अमृतपुर क्षेत्र के ताजपुर पुलिया के पास अचानक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उर्मिला व उसका पुत्र पवन घायल हो गया| दोनों को सीएचसी लाया गया जहाँ चिकित्सक ने उर्मिला को मृत घोषित कर दिया| चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा| परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल जो गया|

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]