करणी सेना ने शस्त्र पूजन कर एकता पर दिया जोर

0
349

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) विजय दशमी के अवसर पर करणी सेना ने शस्त्र पूजन कर एक जुटता पर बल दिया| समाज को एक दूसरे के साथ खड़े होने की नसीहत दी गयी|

शहर के मोहल्ला दीनदयाल बाग स्थित जिला वैदिक परंपरा से शस्त्रों का पूजन किया गया।कार्यालय पर शुक्रवार शाम करणी सेना ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया।
मुख्य अतिथि भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि करणी सेना ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया है। युवाओं को समाज के महापुरुषों के स्वाभिमान को अपनाने की जरूरत है। युवाओं को नशे आदि से दूर रहकर शिक्षा और व्यापार,रोजगार पर ध्यान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष मंथन ठाकुर, जिला महासचिव प्रदीप सिंह राठौर, महेश उपकारी, विक्की ठाकुर आदि ने भी विचार रखे| इस दौरान जीतेन्द्र सोमवंशी ,अभय प्रताप सिंह , आलोक गहरवार,जन्मेजय राठौर, सूरज चंदेल , अभय ठाकुर, शिवदेश राठौर ,शिवम् सिंह,हिमांशु सोमवंशी, शिवम् राठौर,ऋषि परमार, सुमित राठौर ,अभिषेक राठौर, रमन सिंह , रवी चौहान, सुमित ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]