रेलवे रोड़ के जल्द बहुरेंगे दिन, नाली व सड़क निर्माण होगा शुरू

0
179

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) रेलवे रोड़ पर कई महीनों पूर्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी थी| जो अतिक्रमण था उसे हटाया गया| जिसके बाद से रेलवे अपने दिन बहुरनें का इंतजार कर रहा था| मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव नें हकीकत को परखा।

[adrotate banner="3"]

दरअसल नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव ने रेलवे रोड पर लगभग अतिक्रमण हटवा दिया है। चौक के टाइम सेंटर को भी जमीदोज किया जा चुका है। अब काफी दिनों से दुकानदारों को रेलवे रोड की सड़क नाली निर्माण कराए जाने का इंतजार था। मंगलवार को रेलवे रोड के दुकानदारों का इंतजार खत्म हुआ । नगर मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव के साथ ही अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार रेलवे रोड पहुंचे उन्होंने चौक से लेकर एसबीआई तक सड़क के दोनों तरफ नाली व सड़क की पैमाइश कराई। उन्होंने बताया की नाली व सड़क का निर्माण कराया जायेगा। नाली खुदाई का कार्य रात को किया जायेगा। जिससे ट्राफिक की समस्या ना हो

[adrotate banner="2"]