रेलवे ट्रैक पर महिला की मौत, आत्महत्या की आशंका

0
54

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के रसीदपुर गांव के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक पर एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शमशेर नगर निवासी 45 वर्षीय नेम देवी पत्नी ऋषिराम के रूप में हुई है। पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका जता रही है।ग्रामीणों ने सुबह रेलवे ट्रैक पर महिला का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी अजब सिंह और हथियापुर चौकी प्रभारी विनीत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस के अनुसार महिला 15040 फर्रुखाबाद-कासगंज एक्सप्रेस की चपेट में आई थी। परिजनों के मुताबिक नेम देवी के तीन बेटे गुजरात में मजदूरी करते हैं। वह घर पर अपने ससुर और बहू के साथ रहती थीं। ग्रामीणों ने बताया कि बीती रात भैंस बेचने को लेकर नेम देवी और उनके पति के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह घर से चली गई थीं। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह एक बुजुर्ग महिला ने नेम देवी को रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे देखा था। कुछ देर बाद वहां से ट्रेन गुजरने के दौरान वह उसकी चपेट में आ गईं। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]