फर्रुखाबाद: बीते 13 अगस्त 2016 को नगर क्षेत्र में हुए छेड़छाड़ के मामले में दो वर्गों में टकराव हो गया था। जिसमें राजेश मिश्रा व अंकित तिवारी रासुका में बंद हैं। जिनके लिए शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी हो गयी है।
[adrotate banner="3"]
हिन्दूवादी नेता राजेश मिश्रा व अंकित तिवारी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्यवाही की गयी थी। दोनो नेता प्रदेश की विभिन्न जेलों में रासुका में बंद हैं। जिसके चलते उन्हें जेल से रिहा करने के लिए राज्यपाल को नगर क्षेत्र की जनता से हस्ताक्षर कराकर ज्ञापन भेजने की तैयारी की गयी है। एडवोकेट दीपक द्विवेदी, शिवम दुबे व गुंजन अग्निहोत्री ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजने और शहर में हस्ताक्षर अभियान चलाने की तैयारी कर ली है।
[adrotate banner="2"]

