राशिफल: देखें कैसा रहेगा आज आपका दिन

FARRUKHABAD NEWS

डेस्क: आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल
मेष-आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा एवं आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। संतान का भाग्य प्रबल है। संतान पक्ष से संबंधित सभी कार्य संपन्न होंगे। शत्रुओं पर सफलता प्राप्त कर सकेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। ससुराल पक्ष में कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है
वृष-आज का दिन सामान्य है। धन संबंधी कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। परिवार में कोई नई वस्तु को खरीदने की व्यवस्था करेंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा, परंतु ध्यान रखें किसी बात को लेकर विवाद भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में थोड़ी परेशानी आ सकती है। संतान पक्ष से संबंधित कोई समस्या सामने आ सकती है। संतान के विचारों में कुछ मतभेद होने के कारण विवाद की स्थिति बनती है।
मिथुन-आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा, दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में कार्य करने के लिए स्फूर्ति बनी रहेगी। वर्तमान में आप किसी परिस्थिति का अनुमान पहले से ही लगा पाएंगे। आज के दिन आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें नहीं तो किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा।
कर्क-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा एवं बात-बात पर क्रोध आने लगेगा। मन में किसी प्रकार का अंजाना सा भय बना रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। भाइयों से मनमुटाव बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संतान की सही सलाह को सुनने का प्रयास करें इससे लाभ होगा। गुप्त शत्रुओं द्वारा आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।
सिंह-आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। किसी भी कार्य की योजना को अच्छी तरह से बना पाएंगे। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। किसी अच्छे कार्य में धन खर्च हो सकता है। भाइयों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता का आशीर्वाद आप के ऊपर पूर्ण रूप से बना रहेगा। संतान संबंधी कार्य पूर्ण होंगे। जीवनसाथी से आनंदपूर्ण व्यवहार बना रहेगा। परिवार में सबका सहयोग मिलेगा।
कन्या-आज का दिन शुभ नहीं है। दिन सामान्य रहेगा तथा मन में थोड़ा तनाव बना रहेगा। धन संबंधी चिंता सताएगी। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद बने रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित आएंगे। पिता के द्वारा आपको सही सलाह मिलने से आपका कार्य सफल होगा। संतान के भविष्य को लेकर किसी प्रकार की योजना बना सकते हैं। एंटी होम लोगों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
तुला-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। दिमाग सक्रिय रहेगा एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगे एवं परिवार में आपको सम्मान प्राप्त होगा। समाज में किसी प्रकार का पद प्राप्त हो सकता है। पिता से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में भी लाभ प्राप्त होगा। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य के लिए आप महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे।
वृश्चिक-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा किसी बात को लेकर तनाव व्याप्त रहेगा। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। संसार में मन कम लगेगा, ईश्वर आराधना में आस्था बढ़ेगी। परिवार में किसी की बात से आपका मन दुखी रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। संतान की ओर से आपको पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपको रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं।
धनु-आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य करने में ऊर्जा की अनुभूति होगी। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। पहले से चली आ रही परेशानियों का उचित हल निकाल पाएंगे। परिवार में आपका कद बढ़ेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।मकर-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा में कुछ कमी आ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, रक्त से संबंधित कुछ परेशानी आ सकती है। संतान का भाग्य अच्छा है। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य होंगे। आपको अपनी आदतों पर संयम रखना होगा। नहीं तो आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कुंभ-आज का दिन शुभ है। मन में उत्साह बना रहेगा। तकनीकी माध्यमों में आपका दिमाग वर्तमान में अधिक सक्रिय रहेगा। परिवार में धार्मिक वातावरण रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान घर पर होने के योग हैं। आप भाइयों की मदद कर सकते हैं। माता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। संतान के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली है। संतान का दिमाग तकनीकी कार्यों में अधिक सक्रिय रहेगा।
मीन-आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा। भाइयों का कम सहयोग प्राप्त होगा। माता के ग्रह वर्तमान में अधिक प्रभावशाली हैं। माता से विवाद ना करें। पिता का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। अधिक तनाव के कारण सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी की सलाह से आप किसी कठिन परिस्थिति से उबर सकते हैं।