राशन की कालाबाजारी करने वालो पर होगा मेजर एक्शन

0
242

फर्रुखाबाद: फ़तेहगढ़ क्षेत्र के याकूतगंज स्थित बीजेपी के विधायको के सम्मान समारोह में बोलते हुये सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने कहा की योगी सरकार में गरीबो के राशन की काला बाजारी करने वालो पर तत्काल एक्शन होगा|
पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष भूदेव राजपूत के संयोजन में उनके विधायल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटिक व अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य का सम्मान क्षेत्र की जनता के सामने किया गया| जिसमे सम्बोधित करते हुये सदर विधायक मेजर ने कहा की बहुत जल्द वह गरीबो के लिये अपना मोबाइल नम्बर सार्वजनिक करने जा रहे है| पिछली सरकार में गरीबो के राशन की काला बाजारी की गयी| लेकिन बीजेपी सरकार में यदि कोई कोटेदार किसी ग्रामीण के राशन की काला बाजारी करता है तो उन्हें तत्काल फोन पर सूचना दे| उस कोटेदार के खिलाफ तत्काल एक्शन लिया जायेगा|

[adrotate banner="3"]

सांसद मुकेश राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, विधायक सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक ने भी अपने विचार रखे| इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, जिला महामंत्री विमल कटियार, प्रदीप सक्सेना,रुपेश गुप्ता, दिलीप भारद्वाज आदि भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="2"]