राशन कार्ड फीड ना होने से बिना राशन के 90 परिवार

0
135

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर) सोमवार को करनपुरदत्त गांव में शीतकालीन भ्रमण के तहत पंहुचे एसडीएम अमृतपुर बसंत कुमार सिंह को राशन कार्ड फीड ना होने से तकरीबन 90 परिवारों को राशन नही मिल पा रहा है| परेशान महिलाओं व ग्रामीणों ने एसडीएम से राशन कार्ड फीडिंग कराने की मांग की|

[adrotate banner="3"]

शीतकालीन भ्रमण में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए एसडीएम ग्राम करनपुरदत्त पहुंचे। एसडीएम के आने की खबर पर ग्रामीण महिलायें पंहुच गयी| उन्होंने कहा की उन्हें काफी दिनों से राशन नही दिया जा रहा है| जिस पर एसडीएम ने कोटेदार को बुलाकर मामले को समझा| कोटेदार ने बताया की ग्रामीणों के राशन कार्ड फीड ना होने से राशन नही मिल पा रहा है|उन्होंने जल्द से जल्द राशन कार्ड फीड कराने के निर्देश दिये| लेखपाल राजीव पांडेय आदि रहे|

[adrotate banner="2"]