फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) तहसील क्षेत्र के गांव वीरपुर में रामगंगा नदी के बाढ़ के पानी में मगरमच्छ के हमले से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।ग्रामीणों के अनुसार वीरपुर निवासी चरवाहा सुखवीर सिंह अपनी गायों को खेत में चराने के लिए ले जा रहा था। रामगंगा नदी का पानी आसपास के क्षेत्र में भरा होने के कारण वह नाव के जरिए गायों को नदी के दूसरी ओर ले जा रहा था। इसी दौरान तीन गायें पानी से बाहर निकल गईं, जबकि एक गाय पानी में ही रह गई। बताया गया कि इसी दौरान पानी में मौजूद मगरमच्छ ने गाय पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से चरवाहा कुछ समझ पाता, इससे पहले ही गाय पानी में गिर गई और कुछ ही देर में गहरे पानी में चली गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद गाय पानी में मृत अवस्था में दिखाई दी। मगरमच्छ के हमले की जानकारी फैलने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से रामगंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर निगरानी बढ़ाने तथा ग्रामीणों और पशुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
रामगंगा के बाढ़ के पानी में मगरमच्छ का हमला, गाय की मौत
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



