गणेश प्रतिमा विसर्जन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़गंगा घाट पर जयकारों से गूंजा माहौल

0
14

फर्रुखाबाद:(अमृतपुर संवाददाता) थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर गहलवार में तीसरी बार स्थापित की गई गणेश प्रतिमा का नौवें दिन मंगलवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। ढोल-नगाड़ों और गणपति बप्पा के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली। यात्रा में महिला, पुरुषों और बच्चों समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।श्रद्धालु बालीपट्टी रानी गांव स्थित गंगा घाट पर पहुंचे। यहां “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा का भू-विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना की। आयोजकों ने बताया कि हरसिंहपुर गहलवार क्षेत्र में गणेश प्रतिमा स्थापित कर विसर्जन की परंपरा तीसरी बार शुरू हुई है। हर वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ रहा है। विसर्जन के अवसर पर हलवा-पूड़ी का प्रसाद तैयार कर कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके बाद उन्हें दक्षिणा देकर विदा किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान रनवीर यादव, नन्हे, दूध डेयरी सचिव प्रशांत, शनि, मदन कुमार, जसवंत सिंह चौहान, सोनू दुबे, रजनेश दुबे, मोनू समेत गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।श्रद्धालुओं ने कहा कि क्षेत्र में शुरू हुई यह धार्मिक परंपरा लोगों को आपसी एकता और भक्ति के साथ जोड़ने का कार्य कर रही है।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]