रात दस बजे तक बाजार खुलबाने को डीएम से मिलेगे सदर विधायक

0
106

vijay singhफर्रुखाबाद: बीते कई दिनों से नगर के बाजार को जल्द बंद कर देने का आदेश जिलाधिकारी ने दिया था| जिससे बाजार देर तक खोलने पर जुर्माना बसूला जा रहा है| सदर विधायक ने कहा की वह व्यापरियों की इस समस्या को जिलाधिकारी से बात कर ख़त्म करायेगे|
अपने आवास पर बुलाई गयी प्रेस वार्ता में सदर विधायक विजय सिंह ने कहा की मेरे नाम का सहारा लेकर जो भी मेरा समर्थक थाना कोतवालियो में रौब गाठता मिल गया तो उस पर कार्यवाही की जाएगी| उन्होंने कहा की वह जनता के लिए सुबह से शाम तक अपने आवास पर रहकर समस्याए सुनते है| कोई भी परेशान व्यक्ति उनसे आकर मिल सकता है| श्री सिंह ने कहा की व्यापरियों के व्यापार में आने वाली इस समस्या को वः जिलाधिकरी से मिल कर जल्द ख़त्म करायेगे| और बाजारों को दस बजे रात तक खोला जायेगा| इस दौरान राजेश पाठक भी मौजूद रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]