राज मिस्त्रियों ने सीखे तकनीकी गुर

0
130

FARRUKHABAD : जेपी सीमेंट की तरफ से आयोजित राजमिस्त्रियों के लिए विशेष तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में काफी संख्या में राज मिस्त्री पहुंचे। कंपनी के कर्मचारियों ने राजमिस्त्री व मजदूरों को तकनीकी निर्माण के गुर सिखाये।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

विद्यानंद आर्य के अंगूरीबाग स्थित आवास पर आयोजित किये गये एक कार्यक्रम में राजमिस्त्रियों को सीमेंट निर्माण एवं उपयोग के आधुनिकतम तकनीकी से अवगत कराया। वहीं दूसरी तरफ राजमिस्त्रियों द्वारा रोज मर्रा में निर्माण के समय अनुभव की जाने वाली परेशानियों को समझकर उन्हें दूर किया गया। राजमिस्त्रियों को बताया गया कि किस तरह से क्वालिटी का चूना पत्थर एवं जिप्सम का प्रयोग कर अधिक कार्य क्षमता वाला सीमेंट प्रयोग किया जाता है। अधिकारियों ने विभिन्न तकनीकी गुणों से मजदूरों को अवगत कराया। इस दौरान कांग्रेस महामंत्री डा0 दिनेश अग्निहोत्री, विद्यानंद आर्य आदि मौजूद रहे।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]