खेत की रखवाली कर रहे सरदार को बदमाशों ने चाकुओं से गोदा

0
119

knife attackFARRUKHABAD : बीती रात उस समय एक सरदार को बदमाशों ने चोरी के इरादे से पकड़ लिया जब वह अपने खेतों की रखवाली कर रहा था। विरोध करने पर बदमाशों ने सरदार को चाकू से गोद डाला। घायल सरदार को उपचार हेतु भेजा गया।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]

घटना थाना मेरापुर के ग्राम कुरार की है। जहां सरदार गुरुविंदर सिंह अपने धान के खेत में रखवाली के लिए रुका था। देर रात दो युवकों ने गुरुविंदर के खेत में लगे इंजन को खोलने के इरादे से चोरी का प्रयास किया। गुरुविंदर को इस बात की भनक लग गयी। जिस पर गुरुविंदर ने विरोध करना शुरू कर दिया तो पहले तो दोनो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और ज्यादा विरोध करने पर उस पर चाकुओं से हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। दोनो मौका देखकर फरार हो गये। गुरुविंदर ने थाना मेरापुर में इस सम्बंध में तहरीर दी। पुलिस ने मामले के सम्बंध में राजू और संजय के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली।

[bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]