राजेपुर में सीएम का सभा स्थल बदला

0
117

[adrotate banner="3"]

फर्रुखाबाद: आगामी 14 फरवरी को राजेपुर में होने वाली सीएम की जनसभा का स्थान बदल दिया गया है। जनसभा में अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह यादव के समर्थन में सम्बोधित करेंगे।

14फरवरी को सपा सुप्रीमो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम राजेपुर कस्बे के रामलीला मैदान में होने वाला था। जिसका कार्यक्रम भी मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ से जिला मुख्यालय को प्राप्त हो गया था। लेकिन रामलीला मैदान में 14 फरवरी को ही बाबू सिंह कुशवाहा की जनसभा होनी थी। जिसके लिए बाबू सिंह कुशवाहा समर्थकों ने पूर्व में ही अनुमति ले रखी थी।

इस कारण अब सीएम की सभा राजेपुर क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में होना तय हुआ है। 13 फरवरी को कलराज मिश्र अमृतपुर में जनसभा करेंगे। नगर मजिस्ट्रेट शिव बहादुर सिंह पटेल ने बताया कि सीएम की सभा मोहद्दीनपुर में ही फाइनल हो गयी है। वहीं उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये जा रहे हैं।

[adrotate banner="2"]