यूपी : स्नातक एमएलसी चुनावों में बीजेपी ने लहराया जीत का परचम

0
136

जहां एक ओर जहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण के लिए 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी के लिए राहत की खबर आई है. बीजेपी ने विधान परिषद की पांच स्नातक सीटों में से अब तक घोषित तीन सीटों पर जीत का परचम लहराया है.

[adrotate banner="3"]

कानपुर-उन्नाव खंड स्नातक सीट से एमएलसी का चुनाव बीजेप के अरुण पाठक ने 9154 वोटों से जीता. पाठक को कुल 40633 वोट मिले. उधर कानपुर नगर, देहात और उन्नाव शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव राज बहादुर सिंह चंदेल ने 708 वोटों से जीत लिया है. वे पांचवीं बार शिक्षक एमएलसी का चुनाव जीते हैं.

वहीं बरेली-मुरादाबाद एमएलसी स्नातक सीट से भाजपा के जयपाल सिंह चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने समाजवादी पार्टी समर्थित रेनू मिश्रा को हराया.

[adrotate banner="2"]