कमल खिलाने में जुटे नागेन्द्र

0
163

फर्रुखाबाद: बीजेपी से भोजपुर प्रत्याशी बीते दिनों जहानगंज में हुई पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की जनसभा के बाद से काफी उत्साहित हैं। शनिवार को उन्होंने कई गांवों में कमल खिलाने के लिए पसीना बहाया।

[adrotate banner="3"]

नागेन्द्र सिंह राठौर सांसद मुकेश राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत को साथ लेकर लोधी मतदाताओं पर अपनी पकड़ मजबूत करने का प्रयास जारी किये हुए हैं। उमा की सभा ने इसमें चार चांद लगा दिये हैं। नागेन्द्र सिंह ने शनिवार को गैसिंगपुर, लखरउआ, चुनूपुर गढ़िया, हैदरपुर, दुर्गपुर सहित दो दर्जन प्रधानों को साथ लेकर दौरा किया। वहीं उनके समर्थन में क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह राठौर ने भी कमल खिलाने का प्रयास किया। महिला टीम ने माधौ सकवाई, नगला दलजीत में चुनाव प्रचार कर ताकत झोंकी। भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सुमन राठौर, प्रत्याशी की पत्नी करुणा राठौर ने टीम बनाकर माहौल बनाया।

अमृतपुर में रघुवीर ने घर घर दी दस्तक
फर्रुखाबाद: (अमृतपुर) विधानसभा क्षेत्र अमृतपुर से हिन्दू महासभा के प्रत्याशी रघुवीर सिंह गंगवार ने भी शनिवार को क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। उन्होंने कई गांवों में सघन जनसम्पर्क कर वोट मांगे। रघुवीर ने कहा कि आजादी के 60 साल बीत गये लेकिन उन्हें विकास कहीं नजर नहीं आ रहा है। जनप्रतिनिधि केवल और केवल अपना भला करने में लगे हुए हैं। क्षेत्र की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।

[adrotate banner="2"]