राजस्व महासंघ नें किया कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन

0
130

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश राजस्व महासंघ के द्वारा राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग के विलय आदि से सम्बन्धित समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया| जिसमे बड़ी संख्या में सम्बन्धित कर्मियों नें हिस्सा लिया|
कलेक्ट्रेट फतेहगढ़ परिसर में महासंघ के अध्यक्ष तहसीलदार सदर राजू कुमार के नेत्रत्व में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया| जिसमे राजस्व विभाग में चकबंदी विभाग का विलय, कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति का विरोध, पदोंन्नति तथा वेतन विसंगतियों को दूर किये जाने के विरोध में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया गया|इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की गयी|
महामंत्री सतेन्द्र कटियार, अध्यक्ष लेखपाल संघ सैदमीर , मंत्री अजीत द्विवेदी, तहसीलदार अमृतपुर प्रदीप कुमार, संदीप दीक्षित, ब्रजकिशोर अवस्थी, भूपाल सिंह तहसीलदार कायमगंज आदि के साथ ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सहायक भूलेख अधिकारी, राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार, कानूनगो, भूलेख लिपिक, राजस्व अमीन, राजस्व लेखपाल उपस्थित रहें।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]