रविवार को तेज वर्षा के साथ ओले पड़ने की संभावना

0
245

डेस्क: प्रदेश में कोहरा छंटने और चटख धूप का असर मौसम पर दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ व चक्रवाती संचरण की वजह से मौसम में तीव्र बदलाव के संकेत हैं। 48 घंटे में चार से पांच मिमी तक वर्षा भी हो सकती है।शुक्रवार सुबह से ही सूरज के निकलने के बाद पूरे दिन गर्मी बनी रही। कोहरा और बादलों के मौजूद नहीं रहने के बावजूद दिन में चली तेज हवा की वजह से लोगों ने सर्दी महसूस की।रविवार को तेज वर्षा के साथ ओले पड़ सकते हैं। मौसम विभाग ने चार दिन बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछार का पूर्वानुमान जताया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

[adrotate banner="3"]

सीएसए के कृषि मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसम में सर्दी का असर कम हो रहा है। इसकी वजह से सूरज का पृथ्वी की सीध में आना है। अब भारतीय भूभाग पर सूरज की सीधी किरणें पड़ रही हैं। इसके बावजूद दो पश्चिमी विक्षोभ और एक चक्रवाती हवा दबाव का तंत्र सक्रिय हो गया है। अगले 48 घंटे के दौरान मौसम में तेजी से बदलाव होगा। रविवार से वर्षा की भी शुरुआत होगी। इससे एक बार फिर सर्दी का असर बढ़ जाएगा। 

[adrotate banner="2"]