रमन हत्याकाण्ड में पुलिस ने मेडिकल कालेज की स्वीपर सहित दो महिलायें पकड़ीं

0
127

फर्रुखाबाद: रमन हत्याकाण्ड की उलझी हुई गुत्थी सुलझाने में पुलिस अब मेडिकल कालेज के आस पास ही मड़राने लगी है। जहां एक तरफ पकड़े गये दोनो आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस अब घटना से सम्बंधित कई लोगों से पूछताछ कर रही है। जिसके चलते पुलिस ने दोपहर बाद मेडिकल कालेज की कुछ महिलाओं को पकड़ लिया।

[adrotate banner="3"]

पुलिस रमन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला काटकर हत्या करने की बात सामने आने के बाद अब कुछ अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। जिसके चलते पुलिस ने गढि़या की ही कुछ चर्चित महिलाओं पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस को शक है कि घटना में गढि़या के भी कुछ लोगों के शामिल हैं। पुलिस ने प्रातः रमन के परिजनों से गांव की महिलाओं को लेकर पूछताछ की और उनकी दशा व दिशा की जानकारी ली। रमन के परिजनों ने इस सम्बंध में कुछ महिलाओं की जानकारी पुलिस दी है।

दोपहर बाद थानाध्यक्ष मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव फोर्स के साथ बघार स्थित मेडिकल कालेज पहुंचे और वहां से दो महिलाओं को पकड़कर थाने ले गये। सादे कपड़े में पहुंचे कुछ सिपाहियों ने महिलाओं को पकड़ लिया और बाद में बर्दीधारी पुलिस वालों ने उन्हें गाड़ी में बैठाकर थाने पहुंचाया।

इस सम्बंध में थानाध्यक्ष मऊदरवाजा हरपाल सिंह यादव ने बताया कि पकड़ी गयी महिलाओं के साथ पूछताछ की जा रही है। आरोप सिद्ध होने पर कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]