एस एस आई के भरोसे चल रही शहर कोतवाली, अपराधों पर नियंत्रण नहीं

0
113

फर्रुखाबाद: बीते कुछ माह से शहर कोतवाल विजय बहादुर सिंह की पदोन्नति हो जाने के बाद शहर कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक का पद खाली पड़ा है। फिलहाल खाली पद पर एस एस आई विग्गन सिंह आसीन हैं। प्रभारी निरीक्षक के न होने से शहर में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। जिसको नियंत्रित करने में शहर कोतवाली की पुलिस बौनी साबित हो रही है। यह कहना है शहर कांग्रेस कमेटी का, जिन्होंने जिलाधिकारी को संबोधित लिखित रूप से ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपकर कोतवाली में तत्काल प्रभारी निरीक्षक की तैनाती करने की मांग की है।

[adrotate banner="3"]

दोपहर बाद जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे शहर कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष पुन्नी शुक्ला के नेतृत्व में एक दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से शिकायत की कि शहर में प्रभारी निरीक्षक का पद खाली होने की बजह से चोरी व लूटपाट की घटनायें बढ़ गयीं हैं। दो महीने से प्रभारी निरीक्षक के कार्य को एस एस आई के हवाले छोड़ दिया गया है। जिससे कानून व्यवस्था डगमगा गयी है। इसके अलावा कांग्रेसियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी राकेश कुमार को भी निशाने पर लिया और शिकायत की कि मुख्य चिकित्साधिकारी का सीयूजी मोबाइल नम्बर बंद रहता है। जिसके चलते आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने जनता दर्शन में अधिकारियों द्वारा किये जा रहे मजाक को भी उजागर करते हुए कहा कि जिलाधिकारी को कांग्रेस कमेटी ने सात महीने पहले 20 अप्रैल 2012 को स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में एक ज्ञापन दिया गया था। जिसमें जिलाधिकारी ने त्वरित निस्तारण के आदेश दिये थे लेकिन सात महीने बाद 6 नवम्बर को कागज मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचा। जिसके बाद 29 नवम्बर को डाक द्वारा पत्र कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष के पास पहुंचा। कांग्रेसियों ने लिखित शिकायत की कि जनता दर्शन का इस तरह का मजाक आम जनता के साथ भी किया जा रहा है।

इस सम्बंध मे अपर जिलाधिकारी ने कांग्रेसियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।

[adrotate banner="2"]